देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून। मित्रा फाउंडेशन सोसाइटी व गोल्डन मेट्रो अवार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोल्डन मेट्रो अवार्डस में शिक्षा, सामाज, स्वास्थ्य, उद्योग, कला, पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। सोमवार को गोल्डन मेट्रो अवार्डस समारोह कैनाल रोड स्थित निजी होटल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या ने शिक्षा, सामाज, स्वास्थ्य, उद्योग, कला, पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले आलोक उल्फत, डॉ. फारूक, ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया, जया बलूनी, दिव्या बाजपेई, डॉ. विपुल कंडवाल, अनिल मारवाह, सरदार डीएस मान, डॉ. ललित चौधरी, आरजे कविंद्र सिंह मेहता, गुलजार सिंह , इंद्राणी पांधी, रोहित चौहान, सच्चिदानंद भारती, जगदीश लखेरा, अशोक राणा, निकुंज ध्यानी व मोंटी कोहली को ...