मित्तल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया है। नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 में 'लेजियों द ऑनर' की स्थापना की थी। मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा दूरसंचार एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान 'नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' 28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.