रामपुर, जनवरी 3 -- मित्तरपुर अहरौला के जिस नाले में गिरने से सात साल के दानियाल की मौत हो गई, वह नाला किस विभाग के अंतर्गत है। अधिकारियों के पास इसका जवाब नहीं है। पीडब्ल्यूडी और पंचायती राज, दोनों ही विभागों ने इसे अपना बताने से इनकार कर दिया। दोनों ही विभाग एक-दूसरे का नाला बता रहे हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी के जेई ने माना कि संपर्क मार्ग उन्हीं के विभाग ने बनाया था। शनिवार को डीपीआरओ नत्थू लाल गंगवार गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया। गुरुवार शाम गांव निवासी हाफिज मुशाहिद का बड़ा बेटा दानियाल (7) नमाज पढ़ने गया था। लौटते वक्त वह शाहबाद-बिलारी मुख्य मार्ग से नईमगंज गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग के मोड़ पर पुलिया से नीचे नाले में गिर गया। वहां सड़क किनारे से खंतीनुमा नाला चल रहा है। उसकी नाले में तीन घंटे पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। नौ बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.