मितौली सर्किल के 6 जवानों ने पास की दरोगा भर्ती परीक्षा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- मितौली। उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती की अंतिम परीक्षा के घोषित रिजल्ट में मितौली सर्किल के 6 पुलिस कर्मियों ने सफलता हासिल की है। एक महिला आरक्षी सहित 6 जवानों की सफलता पर खुशी का माहौल है। चयनित 6 जवानों में 5 रिक्रूट आरक्षी और 1 आरक्षी शामिल हैं। इनमें से 5 अभ्यर्थी 2025 बैच और 1 अभ्यर्थी 2019 बैच से हैं। मितौली थाने में तैनात 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी दीपू व 2019 बैच के आरक्षी किशन कुमार को दरोगा परीक्षा में कामयाबी मिली है। वहीं नीमगांव थाने में तैनात 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी प्रतीक यादव, मैगलगंज थाने में तैनात 2025 बैच की रिक्रूट महिला आरक्षी छवि राठौर, रिक्रूट आरक्षी नीरज निराला व सुशील ने दरोगा भर्ती परीक्षा में बाजी मारी है। यह भी पढ़ें- अछल्दा थाने के चार आरक्षी बने उपनिरीक्षक, थाना परिवार में खुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.