लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- पुलिस ने कस्बा मितौली व कस्ता में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। चोरी की घटनाओं में शामिल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके कब्जे से कई अवैध असलहें, कारतूस, नगदी व चोरी का सामान बरामद किया गया है। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि चौकी क्षेत्र कस्ता में 3 जनवरी को अनुज कुमार के यहां, 28 जनवरी को मितौली कस्बे के अनुराग शुक्ला व 29 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय ढखैया में घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामलखन निवासी ढखिया जाट, हेमराज निवासी कानाखेड़ा व भाऊ उर्फ रामासरे निवासी ढखिया जाट थाना मितौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर, 9,800 रुपये नगद बरामद क...