लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- लखीमपुर, संवाददाता। घर के कमरे में छत के कुंडे से युवती का शव लटकता मिला। सुबह परिजनो की सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मितौली थाना क्षेत्र के रतहरा (कस्ता) में शुक्रवार सुबह रामसागर की 19 वर्षीय बेटी शिवानी का शव कमरे की छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। रामसागर ने बताया कि शिवानी की सगाई थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के प्रमोद के बेटे कुलवंत के साथ हो चुकी थी। शादी 27 अप्रैल को नियत थी। सगाई के बाद कुलवंत का घर में आना जाना लगा रहता था। गुरुवार को कुलवंत घर आया था, और शाम को खाना खाते समय शिवानी से कहासुनी हुई थी। कुलवंत खाना खाकर रात अपने घर गनेशपुर चला गया था, और शिवानी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे में शिवानी का शव लटक रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.