लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- राजकीय हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंडिंग एवं टेकऑफ के लिए कस्ता विधानसभा के दो विकास खंडों में स्थाई हेलीपैड बनाने को मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। मितौली विकास खंड में बनने वाले हेलीपैड की कीमत करीब 82 लाख बताई गई है। वहीं बेहजम ब्लॉक में 76 लाख रूप रुपए की कीमत से हेलीपैड का निर्माण होगा। हेलीपैड को मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। वहीं मोहम्मदी और पसगवां ब्लॉक में भी हेलीपैड बनने को मंजूरी मिली है। मोहम्मदी में 82 लाख व पसगवां में 75 लाख की लागत से हेलीपैड का निर्माण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.