नई दिल्ली, जून 19 -- महिला टी20 विश्व कप में अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल टखने के लिगामेंट की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। उनकी जगह प्रेमा रावत को मौका मिला है। भारत के अगले मुकाबले से पहले दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने माना है कि श्रेयंका पाटिल की चोट के कारण भारत के गेंदबाजी संयोजन पर भी असर पड़ेगा। मिताली ने कहा कि भारत को अब यह बहुत सोच-समझकर तय करना होगा कि वे अपने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का उपयोग कैसे करते हैं। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 जून को खेलेगी, जोकि टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है। यह भी पढ़ें- करियर गर्त में नहीं जाएगा लेकिन थोड़ा पीछे जरूर चले जाएंगे वैभव सूर्यवंशीमिताली ने दी सलाह आईसीसी मह...