आगरा, मार्च 27 -- कस्बा मिढ़ाकुर क्षेत्र के युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना किरावली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार युवक साबिर हुसैन पुत्र सब्बीर हुसैन भाजपा का कार्यकर्ता है। उसने बताया कि वर्ष 2024 में केंद्र में पुनः बीजेपी सरकार बनने की खुशी में उसने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाया गया था। इसी बात को लेकर मुस्लिम समाज के ही कुछ लोग उससे रंजिश मानने लगे और कई बार उसे झंडा हटाने के लिए दबाव बनाया।आरोप है कि नौ मार्च 2026 को इन लोगों ने उसे धमकाते हुए झंडा हटाने के लिए कहा और मना करने पर जान से मारने की चेतावनी दी। 26 मार्च 2026 की रात करीब नौ बजे जब वह दुकान से अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.