नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- हुंडई (Hyundai) ने ग्लोबल मिड-साइज पिकअप सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट इन्वेस्टर रोडमैप में एक नई बॉडी-ऑन-फ्रेम पिकअप को कन्फर्म किया है। इसका मुकाबला ग्लोबल मार्केट में Toyota Hilux और Ford Ranger जैसे बेहद पॉप्युलर मॉडल्स से होगा। नई पिकअप को अगले कुछ सालों में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग पिकअप के एक फोटो को Carscoops ने भी शेयर किया है।पिकअप के बाद SUV की भी हो सकती है एंट्री हुंडई के लिए नई लैडर-फ्रेम पिकअप सिर्फ एक नया मॉडल नहीं होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर एसयूवी रेडी करने की संभावना भी बनती है। टोयोटा हाइलक्स और फॉर्च्यूनर के अलावा Isuzu भी D-Max और MU-X में इसी तरह की स्ट्रैटिजी अपनाता है। अगर हुंडई भी ऐसा करती है, तो उसे ग्लोबल लेवल पर एक मजबूत ऑफ-रोड SUV म...