सहरसा, मई 8 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय मुरचा एवं एनपीएस विजयपुर पूर्वी में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 132 छात्र- छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर, मन घुमने और बुखार की शिकायत होने लगी। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में शिक्षकों एवं अभिभावकों की मदद से बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी काफी भीड़ लग गई। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन बलुआहा स्कूल में घट गए पांच गुना बच्चेघटना का विवरण जानकारी के अनुसार विद्यालय में प्रतिदिन की तरह बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया गया था। भोजन करने के कुछ देर बाद ही कई बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.