मिड डे मील रसोईयों के कैशलेस कार्ड बनाने को बना पोर्टल
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोईयों व उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पोर्टल तैयार कर दिया गया है। जल्द पोर्टल पर रसोइयों से उनका ब्योरा भरवाया जाएगा। फिर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। एक परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी। पोर्टल http://cmtcts.upsdc.gov.in के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निदेशक प्रेम रंजन सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- पीएम पोषण योजना के रसोइयों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.