आजमगढ़, मई 17 -- आजमगढ़। लालगंज विकास खंड के प्राइमरी पाठशाला ऊबरपुर लखमीपुर के प्रधानाचार्य मिडे मील योजना का चावल गांव के ही दुकान पर बेचते हुए पकड़े गए। शनिवार को दोपहर में प्रधानाध्यापक 50 किलो चावल बच्चों को साथ लेकर गांव की दुकान पर बेच रहे थे। गांव के लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ की। ग्रामीणों का कहना है की हेड मास्टर रोज चावल बेचते हैं। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कश्यप का कहना है कि चावल खराब था, इसलिए हम बच्चों को चावल लेकर दुकान पर भेज दिए थे। यह भी पढ़ें- छेड़खानी और मारपीट में पुलिस ने तीन को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...