कटिहार, अप्रैल 12 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवग्राम में शनिवार को मिड डे मील के भोजन में बाल निकलने से बच्चों ने खाना छोड़ इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी ने बताया कि इससे पहले भी मिड डे मील में बाल मिलने की शिकायत आ चुकी है। शनिवार को भी एक बच्चे के के खाने में बाल मिला है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जा रही है। बता दें कि हाल ही में मध्य विद्यालय धचना में भी मिड डे मील के भोजन में प्लास्टिक का पिन मिलने का मामला सामने आया था, जिससे मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा हैं। इस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.