मिर्जापुर, मार्च 11 -- राजगढ़। राजगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया के बच्चों को सोमवार को मिड-डे मील में बच्चों को मौसमी फल की बजाय सड़ी गली बेर दे दिया गया। बच्चों ने जब घर पहुंच कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब परिजनों की शिकायत पर ग्राम प्रधान ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मंगलवार को मुलाकात कर लिखित शिकायत की। ​​शासन से सोमवार को प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के बच्चों में मिड डे मील के मीनू के अनुसार सोमवार को मौसमी फल दिए जाने का प्राविधान है। प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया के शिक्षकों ने सोमवार को रोटी सब्जी के साथ मौसमी फल के तौर पर सड़ी-गली बेर बांट दिए। बच्चों ने भोजन कर लिया लेकिन बेर नहीं खाया और घर लौट कर परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी। परिजनों ने तत्काल ग्राम प्रधान रामलाल के घर पहुंच कर इसकी शिकायत की। ग्राम प्रधान ने ...