कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्याह्न भोजन योजना में छात्रों की संख्या बढ़ाकर अतिरिक्त राशि लेने के मामलों को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग की समीक्षा में यह सामने आने के बाद कि कई स्कूल पोर्टल पर वास्तविक से अधिक बच्चों की संख्या दिखा रहे हैं, अब कटिहार समेत राज्य के सभी जिलों में जांच का आदेश दिया गया है। निर्देश के अनुसार स्कूलों को अब भोजन योजना से संबंधित भुगतान केवल ई-शिक्षा कोष में दर्ज वास्तविक नामांकन के आधार पर ही मिलेगा। यदि किसी विद्यालय ने पोर्टल पर अधिक बच्चों की संख्या दिखाकर खाद्यान्न या भोजन पकाने की राशि ली है तो संबंधित जिम्मेदारों से पूरी राशि वसूल की जाएगी। मध्याह्न भोजन निदेशालय की समीक्षा में यह भी पाया गया कि कुछ विद्यालयों ने ई-शिक्षा कोष में दर्ज नामांकन के अनुसार मध्याह्न भोजन पोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.