एक संवाददाता, मई 7 -- बिहार के सहरसा जिले के महिषी में गुरुवार को मिड डे मील खाने के बाद लगभग 250 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इससे हड़कंप मच गया। फूड पॉइजनिंग की आशंका के बाद सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। ये बच्चे महिषी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों के हैं। अस्पताल में भर्ती करीब 200 बच्चे एक ही स्कूल बलुआहा मध्य विद्यालय के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि एक एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन में मरा हुआ सांप का बच्चा पाया गया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 115 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। मध्य विद्यालय बलुआहा के अलावा महिषी प्रखंड क्षेत्र के थनवार, कोठिया...