सीतामढ़ी, मार्च 16 -- मिड डे मील में गड़बड़ी, प्रधानाध्यापक पर 1.73 लाख का जुर्माना बरकरार मिड डे मील में गड़बड़ी, एचएम को देना ही होगा 1.73 लाख का जुर्माना- ईओ ने खारिज की अपील, एक माह में जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर होगी वेतन कटौतीसीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के स्कूलों में एमडीएम से जुड़ी योजनाओं में अनियमितता को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इस बात की तस्दीक बथनाहा के मध्य विद्यालय सहियारा में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी मामले में प्रधानाध्यापक पर की गई कार्रवाई से हो रही है। एचएम पर विभाग ने 1,73,031 रुपये के आर्थिक दंड को बरकरार रखा है। साथ ही डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने एचएम की अपील को खारिज कर एक माह के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने का आदेश दिया है।डीईओ ने कहा है कि 31 जुलाई 2025 को जिला साधन सेवी, जिला लेखपाल व जिल...