छपरा, मार्च 24 -- ई-शिक्षाकोष और एमआईए में नामांकन के आंकड़ों में भारी अंतर, विभाग सख्त छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मध्याह्न भोजन योजना में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित 280 प्रारंभिक विद्यालयों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला ई-शिक्षाकोष पर दर्ज नामांकन और ऑनलाइन एमआईएस में प्रविष्ट छात्रों की संख्या में भारी अंतर से जुड़ा है।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, सारण द्वारा जारी पत्र के अनुसार निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि कई विद्यालयों ने ई-शिक्षाकोष में दर्ज वास्तविक नामांकन से अधिक छात्रों की संख्या एमआईएस में दिखाकर मध्याह्न भोजन का लाभ दर्शाया और भुगतान प्राप्त किया।विभा...