सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में संचालित में मध्याह्न भोजन योजना में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर राशि निकासी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सामने आ रहे मामले में हो रही कार्रवाई के बावजूद कतिपय हठधर्मी प्रधानाध्यापक अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। स्थापना-सह-एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने विभिन्न प्रखंडों के पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर 5 लाख 50 हजार 758 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि प्राप्त जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित विद्यालयों में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की संख्या दर्शाकर मध्याह्न भोजन मद की राशि की अधिक निकासी की गई। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए विभागीय प्रावधान के आलोक में कार्रवाई की गई है...