कटिहार, अगस्त 4 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय माहिनगर में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में लगातार नौ दिनों तक मिड-डे मील का संचालन नहीं होने की पुष्टि हुई है। विद्यालय में 142 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। वहीं ई-शिक्षा कोष के अनुसार 24 जुलाई को 98, 25 जुलाई को 99, 27 जुलाई को 93, 28 जुलाई को 99, 29 जुलाई को 97, 30 जुलाई को 98 तथा 31 जुलाई को 91 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई। तो वही 1 अगस्त को शून्य उपस्थिति दर्ज की गई हैं। इसके बावजूद इन दिनों मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया गया। विभाग ने जांच रिपोर्ट और उपस्थिति रिकॉर्ड के आधार पर मध्याह्न भोजन मद की सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई है। प्रखंड वि...