बागपत, मार्च 6 -- बागपत। डौला गांव में 86 कुंतल गेहूं और 74 कुंतल चावल एक गोदाम पकड़ा गया था। जिला पूर्ति अधिकारी की जांच में राशन मिड-डे-मील कर बताया गया। राशन को जब्त कर एक कोटेदार को सुपुर्द कर दिया गया था। डीएम को पूरी स्थित से अवगत कराया और कार्रवाई बीएसए स्तर से होने की बात कही थी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ने मिड-डे-मील बनाने वाली संस्था ग्रामीण महिला विकास एवं लोक कल्याण संस्थान गाजियाबाद के अध्यक्ष व सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। चेतावनी दी है कि इस संबंध में स्पष्टीकरण न देने और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संस्था का अनुबंध निरस्त करते हुए विधि कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.