नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम के स्कूलों में मिड डे मील के किचन में अनियमितता मिलने पर एक संगठन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने सोमवार को मुंडका औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिड डे मिल की आपूर्ति करने वाले गैर सरकारी संगठन के किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान नरेला जोन और रोहिणी जोन के 62 निगम स्कूलों को मिड डे मील की आपूर्ति करने वाले संगठन के स्टॉक में कई खामियां पाई गईं। संगठन के खाद्य वस्तुओं का गोदाम उसके किचन से चार किलोमीटर दूर पाया गया। किचन में ऑयल कैचर नहीं था। संस्था का स्टॉक रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.