विधि संवाददाता, मई 20 -- बिहार के सहरसा जिले में मिड डे मील खाने के बाद 150 से अधिक स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार को जवाब-तलब किया है। अदालत ने सहरसा के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही भागलपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री को भेजे गए भोजन के सैंपल की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित बलुआहा राजकीय मध्य विद्यालय में बीते 7 मई को मिड डे मील का सेवन करने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बीमार पड़ गए थे। पेट दर्द, उल्टी, चक्कर आने की शिकायत पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिड डे मील में मरा हुआ सांप मिलने की भी चर्चा हुई थी। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। जस्...