नई दिल्ली, मार्च 18 -- ::::बजट से उम्मीदें::: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इसी माह पेश होने वाले दिल्ली के बजट को सरकार जनभागीदारी की सहायता से तैयार कर रही है। बुधवार को सीएम रेखा गुप्ता ने सचिवालय में संवाद कायर्क्रम रखा। इसमे कामकाजी महिलाएं, खिलाड़ी, छात्र और शिक्षक शामिल हुए। नए बजट को लेकर उनके सुझाव लिए गए। सीएम ने आश्वासन दिया कि उनके सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।संवाद कायर्क्रम के दौरान विद्यार्थी और शिक्षकों ने सुझाव दिया कि मिड डे मील को कक्षा 12 तक बढ़ाना चाहिए। स्कूलों में खेल प्रशिक्षण को नियमित तौर पर शुरू किया जाए और खेल से जुड़ी हुई सुविधाओं को बेहतर किया जाए। इससे नए खिलाड़ी तैयार होंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशूष सूद भी मौजूद थे।उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे कालेज के छात्रों ने सीएम से मांग रखी कि अभी राजधानी मे...