हरिद्वार, मार्च 20 -- बहादराबाद खंड के अजीतपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील के लिए बच्चों से लकड़ी ढुलवाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। प्रधानाध्यापिका सरस्वती चौहान जांच पूरी होने तक निलंबित रहेंगी। उन पर बाल श्रम, शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने इसे बच्चों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन माना है। बता दें कि वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे सिर पर लकड़ियां ढोते हुए दिखाई दे रहे थे, जो मिड-डे मील पकाने के लिए एकत्रित की जा रही थीं। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।डीएम के निर्देश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.