बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- मिड डे मील के जूठन के कारण आए कुत्ते, तो नपेंगे एचएम और शिक्षा अधिकारी सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किया सभी स्कूलों के लिए आदेश मध्याह्न भोजन के 20 मिनट के भीतर परिसर की सफाई अनिवार्य, जूठन खुले में फेंकने पर रोक स्कूलों में कुत्तों को खाना खिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, गेट पर लगाना होगा चेतावनी बोर्ड हर स्कूल में तैनात होंगे नोडल पदाधिकारी, बाउंड्री और गेट दुरुस्त करने को मिला आठ सप्ताह का वक्त फोटो : एमडीएम : बिहारशरीफ के स्कूल में दोपहर का भोजन करते बच्चे। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। सरकारी स्कूलों में नौनिहालों को अब आवारा कुत्तों के खौफ के बीच नहीं पढ़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कुत्तों के प्रवेश को रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रि...