मुंगेर, अप्रैल 24 -- धरहरा,एक संवाददाता। मध्य विद्यालय, सराधी में बुधवार को मिड-डे मील योजना में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। जिसने बच्चों की सेहत और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रसोइया जब रोज की तरह भोजन बनाने के लिए स्टोर रूम में पहुंची तो एक ड्रम का ढक्कन खुला मिला। अंदर झांकने पर चावल के ऊपर मरा हुआ चूहा और उसके मल-मूत्र पड़े थे। समय रहते मामला पकड़ में आ जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और घटना का वीडियो बनाने लगे। बताया जाता है कि विद्यालय में चावल तीन बड़े ड्रमों में रखा जाता है, लेकिन जिस ड्रम में चूहा मिला, उसका ढक्कन ठीक से बंद नहीं था। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि अगर यही चावल बच्चों को खिला दिया जाता तो, उनकी सेहत पर गंभीर असर पड...