देवघर, जुलाई 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे केवल कागजी दावों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहें। इस क्रम में डीसी ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत की जा रही नियुक्तियों, दाखिला बढ़ाने और ड्रॉप आउट रोकने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दिया। इस दौरान डीसी ने जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कार्य असंतोषजनक होने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त मौके पर डीसी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार सिर्फ ...