सुल्तानपुर, मार्च 27 -- मोतिगरपुर। गुरुवार रात थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कला में चोरों ने भोजनालय कक्ष को निशाना बनाया। हुए ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कुंडा और ताला तोड़कर अंदर घुसे वहां रखा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा व अन्य जरूरी सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह विद्यालय पहुंचकर चोरी होने की सूचना डायल 112 पुलिस व विभाग को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापक बृजेश ने बताया कि लिखित शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...