फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- अमृतपुर, संवाददाता। राजेपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय कुम्हरौर में मिड डे मील को लेकर अनियमितताओं की शिकायतों पर बीएसए के निर्देश पर नवाबगंज और शमसाबाद के खंड शिक्षाधिकारियों ने बुधवार को जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल से विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा। पूर्व में मिड डे मील को लेकर ही अध्यापक मृदुल सक्सेना को निलंबित किया जा चुका है। नवाबगंज के खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह राणा और शमसाबाद के खंड शिक्षाधिकारी वीरेंद्र सिंह पटेल ने पूर्वान्ह विद्यालय में पहुंचकर जांच की। इसमें यहां पर अध्यापकों के बयान लिये गये। निलंबित अध्यापक मृदुल कुमार को भी बुलाया गया था उनसे भी जानकारी की गयी। अभिलेखों का परीक्षण भी किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार से भी दोनों जांच अधिकारियों ने पड़ताल की। खंड शिक्षाधिकारी यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.