मिड डे मील : रिपोर्ट में लापरवाही पर 96 प्रधानाध्यापकों को शोकॉज
सराईकेला, अगस्त 28 -- सरायकेला। मध्याह्न भोजन योजना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बार-बार निर्देश और स्मार पत्र जारी किए जाने के बावजूद जिले के 96 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने ई-माध्यम पर मिड डे मील को लेकर एसएमएस नहीं भेजा है। अब जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने इन प्रधानाध्यापकों को शोकॉज जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा है। डीईओ ने जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक, मिड डे मील में ई-माध्यम एसएमएस प्रणाली की दैनिक रिपोर्टिंग का अनुश्रवण केवल जिला स्तर पर नहीं, बल्कि भारत सरकार और झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण (झारखण्ड राज्य मध्याह्न भोजन प्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.