मिड टर्म परीक्षा में छात्र-छात्राएं शामिल
मोतिहारी, अगस्त 6 -- मधुबन। मधुबन में गुरुवार से स्नातक सेमेस्टर-4 सत्र 2024-28 की मिड टर्म परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यास नन्दन शास्त्री ने बताया कि पहले दिन मेजर कोर्स के अंतर्गत भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, हिन्दी, संस्कृत, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 750 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा कक्षों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं थी एवं परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए निगरानी रखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.