भागलपुर, मार्च 29 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विभागीय निर्देश पर नाथनगर प्रखंड के मिडिल स्कूल भीमकित्ता में शनिवार को प्राचार्या रीना रानी की देखरेख में स्कूल परिसर में तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें नाथनगर के बीईओ कुमार मनोज सहित दर्जनों अतिथियों ने हिस्सा लिया। तिथि भोज को लेकर विद्यालय में बच्चों द्वारा तैयारी की गई थी। तिथि भोज के पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को ईको फ्रेंडली भेंटकर स्वागत किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य अम्बिका प्रसाद, ओज कुमार, महेंद्र मंडल, मृत्युंजय कुमार, मिथलेश, हिना झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...