औरंगाबाद, जनवरी 25 -- कुटुंबा प्रखंड के मिडिल स्कूल पिपरा बगाही में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस पदाधिकारी अंजली कुमारी व इस्तखार, पैक्स अध्यक्ष कुमुद रंजन मिश्रा, मुखिया तोहिद आलम, शिक्षाविद गजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार सिंह, मनोज साव, सुरेंद्र लाल हसनैन अंसारी और सूर्यविंद मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। सभा का संचालन शिक्षक महेंद्र कुमार राम ने किया। स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें रॉयल, आसिफ, मंटू, शशि, सत्यम, आदर्श, शिव, पूजन, रितु, तृप्ति, आरती, निधि, स्नेहा, जिया, समीक्षा, शारदा, सोमी, मुस्कान, नीतू, ज्योति, प्रिया, रानी, रिया, अनुष्का, शिवानी, अंजलि सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया और दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मोहम्मद इदरीश अंसारी, अरविंद कुमार, ...