लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल किस्को के खेल मैदान में द्वितीय प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के कक्षा तीन से पांच तक के 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय कन्या मिडिल स्कूल किस्को जनवल ने उत्क्रमित प्राइमरी स्कूल खड़की को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- अंडर 14 में साहिबगंज, 17 में संत टेरेसा व 19 में संत जोसफ भागलपुर विजयी वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में भी किस्को जनवल की टीम ने उत...