औरंगाबाद, फरवरी 26 -- कुटुंबा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चौखड़ा के 45 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना गए। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार केशव, शक्ति कुमार सिंह एवं पुलिस सहायक अवर निरीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। विद्यार्थियों ने पटना जू, बिहार दर्शन संग्रहालय, तारामंडल तथा मरीन ड्राइव सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने जीव-जंतुओं के संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास, बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी तथा समानता के भाव के साथ अपनी सोच को विकसित करने जैसे विषयों पर अध्ययन किया। इस मौके पर आशुतोष आनंद, धनंजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, सुषमा कुमारी और सविता कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...