समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- खानपुर। खानपुर प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल खतुआहा का कई कमरा छत विहीन है। यह स्कूल वर्षों से अपने उद्धारक के इंतजार में प्रतीक्षारत है। इस स्कूल में कहने के लिए तो चार चापाकल है। लेकिन सभी के सभी बंद पड़े हैं। स्कूल खुलने के नीयत समय पर बच्चे नहीं आते हैं। स्कूल में नामांकित बच्चे की संख्या 287 है। लेकिन सोमवार को प्रार्थना के वक्त 70 से 80 छात्रों की उपस्थित स्कूल में देखी गई जबकि शिक्षकों की संख्या 13 है। स्कूल में वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के बीच सरकारी पुस्तक का भी वितरण नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- मिडिल स्कूल खतुआहा के कई कमरे छत विहीन इस संबंध में एचएम ने बताया कि किताबें आ गई है। जल्द ही वितरण किया जाएगा। वहीं गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण स्कूल में मिड डे मिल भी प्रभावित है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.