बांका, फरवरी 27 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के फुल्लिडुमर ब्लॉक स्थित मध्य विद्यालय इटाहरी ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का उजागर किया। आज राजधानी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) मेले में विद्यालय के छात्रों और उनके मेंटर शिक्षक ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। यह सम्मान उन्हें एस.सी.ई.आर.टी. (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, बिहार) द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में मिला। इस दौरान एक भव्य समारोह में मध्य विद्यालय इटाहरी के प्रतिभाशाली छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक सिद्धांत जी को गणित के क्षेत्र में पीबीएल के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही मुख्य अतिथियों ने इन होनहारों का उत्साहवर्धन किया। विशेष रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.