गाजीपुर, अप्रैल 6 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। स्थानीय गांव के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग (आरपीएफएल-04) के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिडिल रॉक ने वेस्टर्न वॉरियर्स को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह डे-नाइट मैच बीते रविवार शाम दुधिया रोशनी में शुरू होकर देर रात तक चला, जिसने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। मिडिल रॉक और वेस्टर्न वॉरियर्स के बीच मुकाबला शुरुआत से ही तेज और प्रतिस्पर्धी रहा। मैच के 9वें मिनट में मिडिल रॉक के अजय ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 19वें मिनट में अरविंद पाल ने बेहतरीन तालमेल के साथ दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ तक मिडिल रॉक ने अपनी बढ़त बनाए रखी।दूसरे हाफ में वेस्टर्न वॉरियर्स ने वापसी का प्रयास किया। 49वें मिनट में पेनाल्टी के जरिए सुदामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.