नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मार्च 2026 में शानदार सेल्स दर्ज की है। साथ ही, कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 को भी पॉजीटिव नोट पर खत्म किया है। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल, एक्सपोर्ट और कमर्शियल व्हीकल, सभी में बढ़ोतरी दर्ज की। साथ ही, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 24,22,713 यूनिट की अब तक की सबसे ज्यादा सालाना कुल बिक्री भी हासिल की। बता दें कि मारुति पूरे साल देश की नंबर-1 कार कंपनी बनी रही। मार्च 2026 में मारुति सुजुकी ने 1,66,219 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जो मार्च 2025 में बेची गई 1,50,743 यूनिट की तुलना में 10.27% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी है। महीने-दर-महीने आधार पर भी बिक्री में फरवरी 2026 की तुलना में 3.24% की बढ़ोतरी हुई, जब कंपनी ने 1,61,000 यूनिट बेची थीं। कंपनी को एक्सपोर्ट में जबरदस्त ग्रोथ ...