मिडिल क्लास को लगने वाला है झटका, ग्लोबल टेंशन के बीच उदय कोटक ने किया अलर्ट
नई दिल्ली, मई 12 -- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद देश की इकोनॉमी की चुनौती बढ़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास पर पड़ सकता है। इस संबंध में अरबपति बैंकर उदय कोटक ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले हफ्तों में पश्चिम एशिया संघर्ष के आर्थिक नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों का असर अभी तक भारतीय उपभोक्ताओं तक पूरी तरह से नहीं पहुंचा है लेकिन उन्होंने आगाह किया कि आने वाले महीनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने समझाया कि फिलहाल, ईंधन का जो स्टॉक मौजूद है वह इस असर को कुछ हद तक कम कर रहा है। यही वजह है कि आम लोगों को अभी तक खर्चों में कोई बड़ी बढ़ोतरी महसूस नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह दबाव आखिरकार ईंधन की कीमतों के साथ-साथ रोजमर्रा की चीजों और सेवाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.