नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दबाव वाली आवासीय परियोजनाओं के लिए गठित सरकार समर्थित 'स्वामी' फंड ने 15 दिसंबर तक अटकी परियोजनाओं में 61000 से अधिक घरों का निर्माण पूरा कर लिया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह किफायती एवं मध्यम आय वाले घरों का निर्माण पूरा करने के लिए गठित इस फंड की मदद से एक लाख से अधिक घरों की आपूर्ति की दिशा में कदम बढ़ रहा है, जिससे चार लाख से अधिक लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।क्या कहा मंत्रालय ने? मंत्रालय ने कहा कि मजबूत सौदा निष्पादन और अनुशासित पूंजी उपयोग को दर्शाते हुए स्वामी कोष ने पांच दिसंबर, 2025 को अपनी निवेश अवधि समाप्त होने से पहले ही अपने पूरे निवेश योग्य कोष को प्रतिबद्ध कर दिया। वर्तमान में इस कोष के पोर्टफोलियो में 30 शहरों की 145 से अधिक अधूरी आवासीय परियोजनाएं शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.