जयपुर, मार्च 7 -- मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध और तनाव का असर अब भारत के घरों की रसोई तक पहुंचने लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 114 रुपए बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में रसोई गैस के दाम फिर से आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने लगे हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक अब जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 856.50 रुपए के बजाय 916.50 रुपए में मिलेगा। इसी तरह उदयपुर में 944.50 रुपए, बाड़मेर में 939 रुपए और जैसलमेर में घरेलू सिलेंडर करीब 939 रुपए में मिलेगा। वहीं कॉमर्शियल यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 1911 रुपए तक पहुंच गई है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 11 महीनों में पहली बार घरेलू रसोई गैस के दाम बढ...