बागपत, मार्च 1 -- मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से एक बार फिर से उद्यमियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी हैं। हाल के हालातों ने जिले के निर्यातकों की नींद उड़ा दी है। सीधी सप्लाई बहुत अधिक नहीं है, लेकिन अशांति से उपजे हालातों ने व्यापारिक पूछताछ पर भी अंकुश लगा दिया है। इस जंग के हालात में सबसे अधिक चिंता रास्ते में फंसी माल की खेप को लेकर हो रही है। पैक किए गए माल को वापस गोदाम में रख दिया गया है। अब हालात सामान्य हो जाने का इंतजार किया जा रहा है। पॉवरलूम, हैंडलूम समेत दूसरे कारोबार से जुड़े कारोबारी कहते हैं कि बहुदेशीय उत्पादों की बात हो तो अनेकों उत्पाद की खरीद मिडिल ईस्ट से लेकर अमेरिका में होती है। पहले ईरान और इजराइल के बीच हुए युद्ध, फिर टैरिफ को लेकर हालात नाजुक हुए थे और अब फिर से वैसे ही हालात पैदा होते दिख रहे हैं। खेकड़ा का पॉवरलूम, हैंड...