नई दिल्ली, मार्च 2 -- लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार हिजबुल्लाह की सभी सैन्य और सुरक्षा गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रही है। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य लेबनानी क्षेत्र से अपनी वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार करता है और युद्ध-शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है। उन्होंने हिजबुल्लाह की गतिविधियों को 'गैरकानूनी' बताते हुए मांग की कि समूह अपने हथियार लेबनानी राज्य को सौंप दे और अपनी भूमिका को केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित कर ले। दरअसल, अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.