कुंदन कुमार, मार्च 29 -- बिहार में मध्यपूर्व के युद्ध के दुष्प्रभावों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (आपदा प्रबंधन समूह) का गठन किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में गठित इस समूह में 12 सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल किए गए हैं।आपदा विभाग ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन करते हुए शनिवार को इसके आदेश जारी किए हैं। खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। स्थानिक आयुक्त दिल्ली को इसके समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन युद्ध के कारण पैदा हो रहे खाद्य, ऊर्जा संबंधी कठिनाइयों और प्रवासियों की समस्याओं को एक मंच पर सुलझाने के लिए किया गया है। यह ग्रुप राज्य में खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सु...