गया, अगस्त 8 -- मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तनाव और संघर्ष का असर सामान्य जनजीवन पर है। जंग के कारण खादी के तिरंगे भी महंगे हो गए। मुख्य रूप से रंग महंगे होने के कारण खादी के झंडे की कीमत काफी बढ़ गई है। साथ महंगाई का भी असर है। सात दिन बाद स्वतंत्रता दिवस को लेकर खादी के तिरंगे का निर्माण तेजी से हो रहा है। खादी भवन में तिरंगे की बिक्री शुरू भी है। रंग और कच्चे धागे की कीमत और कारीगरों की मजदूरी बढ़ने से महंगे हुए तिरंगे यह भी पढ़ें- समूह की महिलाएं तैयार करेंगी 25 हजार तिरंगेकीमत में वृद्धि के कारण ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति, गया के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इस बार अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर खादी पर पड़ा है। मुख्य रूप से तिरंगे के रंग की कीमत में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। कच्चे धागे निर्माण के लिए दूसरे ज...