नई दिल्ली, मार्च 2 -- Stock Watch: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का साया अब भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी के बीच आज यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रहने के आसार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की धारणा काफी कमजोर बनी हुई है।गिफ्ट निफ्टी के इशारे विदेशी बाजारों के रुख को दर्शाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी आज बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहा है। यह 25,230 के स्तर पर है, जो निफ्टी के पिछले बंद भाव से करीब 108 अंक नीचे है। इसका साफ मतलब है कि आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ होगी।क्यों मंडरा रहा है बाजार पर खतरा? दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अमेरिका-इजराइल हमले में मारे जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी इसी तन...