नई दिल्ली, मार्च 6 -- अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहे ईरान अन्य देशों में उसके बेस को निशाना बना रहा है। इसी क्रम में उसका टारगेट कतर स्थित अमेरिकी एयर बेस बना था। खबर है कि कतर ने इस ड्रोन हमले के नाकाम कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह अमेरिका का मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ा बेस है। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला तेज करने जा रहे हैं। इससे पहले भी इस अमेरिकी बेस पर ईरान हमला कर चुका है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'कतर अमीरी एयर डिफेंस फोर्सेज ने अल उदीद एयर बेस को निशाना बना कर किए गए ड्रोन अटैक को रोक दिया है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एयर बेस में अमेरिका के करीब 10 हजार सैनिक तैनात हैं। इधर, सऊदी अरब ने भी शुक्रवार को रियाद स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर दागी गईं तीन ...